नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मटियाला विधानसभा क्षेत्र आज विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक नई शुरुआत का साक्षी बना, जहां करीब 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन योजनाओं के जरिए इलाके में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर समग्र विकास सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मटियाला की पहचान दिल्ली की शहरी चमक और गांव-देहात की पारंपरिक संस्कृति के अनोखे संगम के रूप में होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर मोर्चे पर काम करने की योजना बनाई गई है। परियोजनाओं के तहत सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।
पिछले एक वर्ष में मटियाला ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अटल कैंटीन जैसी कई जनसुविधाओं के तेजी से विस्तार को देखा है। अब नए बजट के माध्यम से सरकार इस क्षेत्र के व्यापक कायाकल्प की दिशा में और तेजी से कदम बढ़ा रही है।

इस अवसर पर क्षेत्र की सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक संदीप सहरावत, पार्षद अनुराधा शर्मा, राम निवास, नजफगढ़ ज़ोन की एमसीडी चेयरमैन सविता शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश शौखंदा और डिप्टी चेयरमैन देवेंद्र डबास ‘बांके पहलवान’ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्यजन मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन योजनाओं के लागू होने से मटियाला में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि