देश में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़ी, अभी सामुदायिक प्रसार नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़ी, अभी सामुदायिक प्रसार नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी देश में बढ़ते मामलो पर अपनी चिंता जता चुका है लेकिन फिर भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की दर भी लगातार बढ़ रही जो अब बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। लेकिन फिर भी उन्होंने देश में वायरस के सामुदायिक प्रसार होने से इंकार किया है।
हर्षवर्धन ने कहा, कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 63 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर केवल 2.72 प्रतिशत है। हम मामलों की संख्या के बारे में चिंतित नहीं हैं। हम कोरोना परीक्षण को तेज कर रहे हैं ताकि अधिकतम मामलों का पता लगाया जा सके और उनका इलाज किया जा सके।
उन्होंने आगे कहा, रोजाना लगभग 2.7 लाख परीक्षण हो रहे हैं। इतना बड़ा देश होने के बावजूद, हम कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार के चरण में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि ऐसे बहुत कम मामले हैं जिनमें स्थानीय स्तर पर थोड़ा अधिक प्रसार हो सकता है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है। जिनमें से 2,76,685 सक्रिय मामले हैं, 4,95,513 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 1608, ओडिशा में 755, राजस्थान में 115 और पुदुचेरी में 72 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox