
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना वायरस के संपर्क में आई आबादी का पता लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी सीरो-सर्वे किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि ऐसा ही एक सर्वेक्षण मई माह में किया गया था, जिसके नतीजे अभी जारी होने बाकी हैं।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) यह सीरो-सर्वेक्षण करेगी। इसके तहत लोगों के खून के नमूने की जांच करके शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित होने के बारे में पता लगाया जाएगा। इससे यह पता लग सकेगा कि कितने लोग वायरस संक्रमण की जद में आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि आईसीएमआर ने मई में किए गए सीरो-सर्वेक्षण के अंतिम नतीजे घोषित नहीं किए हैं। अभी यह नतीजे घोषित किए जाने से पहले की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। यह सर्वे मध्य अप्रैल के संक्रमण पर केंद्रित था।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में, आईसीएमआर एक और राष्ट्रव्यापी अनुवर्ती (फोलोअप) सीरो-सर्वेक्षण की योजना बना रहा है जैसा कि पहले मध्य अप्रैल में संक्रमण की जद का पता लगाने के लिए आयोजित किया गया था।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी