नजफगढ़ के ककरोला नाले में मिला लापता दंपती का शव 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   पश्चिमी दिल्ली के द्वारका जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक सप्ताह से लापता चल रहे पति-पत्नी के शव नजफगढ़ इलाके के ककरोला गंदे नाले से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मुन्ना लाल (58 वर्ष) और उनकी पत्नी रामवती देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों 17 जनवरी से अपने घर से अचानक गायब थे, जिसके बाद उनके बेटे रितेश ने थाना बिंदापुर में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। लगातार तलाश के बाद शुक्रवार दोपहर इस मामले में नया मोड़ आया, जब एक कैब चालक ने नाले में दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना नजफगढ़ पुलिस और स्थानीय टीम मौके पर पहुंची और खेर बाबा मजार के पास से दोनों शवों को बाहर निकाला। जांच के दौरान मुन्ना लाल की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे परिजनों से संपर्क कर उनकी पहचान की पुष्टि की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक दंपती साधारण मजदूर परिवार से थे और उनका बेटा ऑटो पार्ट्स से जुड़ा काम करता है।

जांच में जुटी पुलिस, साजिश के संकेत नहीं
प्राथमिक जांच में पुलिस को शरीर पर किसी तरह के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के मुताबिक, फिलहाल किसी आपराधिक साजिश के ठोस प्रमाण सामने नहीं आए हैं, लेकिन जब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। शवों को आरटीआरएम अस्पताल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि द्वारका जिले में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox