
जम्मू-कश्मीर/उमा सक्सेना/- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और छिपे आतंकवादियों के बीच दोबारा मुठभेड़ की सूचना है। बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कई दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों का आतंकियों से फिर संपर्क हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
इलाके की घेराबंदी, तलाशी अभियान तेज
सूत्रों के अनुसार, सिंहपुरा इलाके में आज लगातार पांचवें दिन तलाशी अभियान चल रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त बलों को भी मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विस्तृत जानकारी का इंतजार
फिलहाल मुठभेड़ में किसी तरह के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबल आतंकियों को पकड़ने या उन्हें निष्क्रिय करने के उद्देश्य से रणनीतिक तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। प्रशासन की ओर से हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।





More Stories
कबीर बस्ती में घर से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
संगम विहार में सरेराह गोली मारकर हत्या, मुख्य शूटर कमल गोस्वामी गिरफ्तार
दिल्ली प्रदूषण: ‘पंजाब में पुलिस वाले जला रहे हैं पराली’, पर्यावरण मंत्री सिरसा का AAP पर आरोप
1984 सिख विरोधी दंगों के 42 साल बाद भी इंसाफ का इंतजार, तिलक विहार में आज भी जिंदा हैं जख्म
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी