नजफगढ़ में स्वर्गीय रघुनाथ प्रधान की छठवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-श्रद्धा, स्मृति और सम्मान का साक्षी बना यादव भवन

नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- दिल्ली के नजफगढ़ खेरा मोड़ स्थित यादव भवन में समाजसेवा को अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय रघुनाथ प्रधान की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावनात्मक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वातावरण बेहद भावुक रहा, जहां लोगों की नम आंखों और श्रद्धा से भरे मन ने स्वर्गीय रघुनाथ प्रधान को याद किया।

हवन-पूजन के साथ दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन से की गई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय रघुनाथ प्रधान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोगों ने उनके समाज के प्रति समर्पण, सरल स्वभाव और निस्वार्थ सेवा को याद करते हुए उन्हें सच्चा समाजसेवी बताया।

समाजसेवा में योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों और सहयोगकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में ऐसे लोगों की भूमिका बेहद अहम होती है, और स्वर्गीय रघुनाथ प्रधान भी हमेशा ऐसे ही लोगों को आगे बढ़ाने के पक्षधर रहे।

देवेंद्र यादव ने किया जीवन मूल्यों का स्मरण
कार्यक्रम में पालम 360 के प्रधान एवं सुरहेड़ा-18 से जुड़े देवेंद्र यादव ने स्वर्गीय रघुनाथ प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और समाज के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि रघुनाथ प्रधान जैसे समाजसेवी विरले ही होते हैं और हर व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करना चाहिए।

लोगों के दिलों में आज भी जीवित हैं उनकी यादें
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ प्रधान भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद न हों, लेकिन उनके विचार, कार्य और समाज के लिए किया गया योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। यादव भवन में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा उनके प्रति समाज के सम्मान और स्नेह का प्रतीक बनी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox