डब्लयूएचओ से आधिकारिक तौर पर अलग हुआ अमेरिका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डब्लयूएचओ से आधिकारिक तौर पर अलग हुआ अमेरिका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाशिंगटन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आवश्यक जानकारी पर भ्रमित करने और चीन द्वारा नियंत्रित किये जाने के आरोपों के साथ अमेरिका अब आधिकारिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग हो गया है। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने औपचारिक रूप से अमेरिका को डब्लयूएचओ से अलग कर दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण पर डब्ल्यूएचओ की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया था कि संगठन चीन द्वारा नियंत्रित किया गया था और कोरोना वायरस के बारे में आवश्यक जानकारी बहुत बाद में जारी की गई थी।
कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रभाव अमेरिका में ही देखा गया है। अमेरिका में कोरोना वायरस के 3 मिलियन से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या भी 1.3 लाख को पार कर गई है। श्द हिलश् की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार (स्थानीय समय) पर पुष्टि की कि व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका को डब्ल्यूएचओ से अलग कर दिया है। इस संगठन से अमेरिका का अलगाव सोमवार से लागू होगा, जिसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भी दी गई थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने मई में घोषणा की थी कि उनका देश विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ अपने संबंधों को समाप्त कर रहा है। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि चीन का डब्ल्यूएचओ पर पूरा नियंत्रण है, जो एक वर्ष में केवल $ 40 मिलियन का भुगतान करता है जबकि अमेरिका 450 मिलियन डॉलर का भुगतान करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox