नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के तहत लाॅकडाउन के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने दिल खोलकर गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता की थी और अब अनलाॅक डाउन में भी भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर अपना योगदान दे रहे है। हालांकि अभी कोरोना वैक्सीन को लेकर स्थिति स्पष्ट नही है फिर भी प्लाज्मा थेरेपी में प्लाज्मा की कमी को पूरा करने के लिए भाजपा नेता प्रधानमंत्री की अपील पर दिल खोलकर प्लाज्मा दान कर रहे है। इस कड़ी में भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्लाज्मा का दान किया।
कोविड-19 से जिंदगी की जंग जीतने वाले भाजपा नेता संबित पात्रा ने आज अपना प्लाज्मा दान किया ताकि कोरोना के अन्य मरीजों का इलाज हो सके। प्लाज्मा थेरेपी से इन दिनों कोरोना के रोगियों को काफी लाभ हो रहा है। ऐसे में आज भाजपा नेता संबित पात्रा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में प्लाज्मा दान किया। इसके बाद संबित पात्रा ने बताया कि, श्हम सबके लिए स्पष्ट संदेश है जो प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि सेवा को लेकर आगे बढ़ना है। अगर किसी को कोरोना का संक्रमण हुआ था, वो ठीक हो गया है तो जरूर प्लाज्मा डोनेट करें।
गौरतलब है कि संबित पात्रा को भी कोरोना हुआ था और उनका इलाज मेदांता अस्पताल में ही हुआ था। अब वह कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं और बिल्कुल स्वस्थ हैं। ऐसे में प्लाज्मा दान कर वह लोगों से अन्य गंभीर रोगियों की मदद की अपील भी कर रहे हैं।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे