योगा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर रमेश कुमार को मिला अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने किया सम्मानित

लखनऊ/उमा सक्सेना/-   लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 21वें राष्ट्रीय सेमिनार के अवसर पर योग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले डॉ. रमेश कुमार को “अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती रजनी तिवारी, लखनऊ विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, और विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान उपस्थित थे। डॉ. रमेश कुमार, जो श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के समन्वयक हैं, ने योग के क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों में अनेक कार्यशालाओं, योग शिविरों और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का संचालन किया। उनके नाम 27 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित होने के साथ-साथ सात पुस्तकें भी दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें योग में विश्व चैंपियन का खिताब भी प्राप्त है।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने उन्हें योग के क्षेत्र में उनके योगदान, शोध और प्रशिक्षण कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमरजीत यादव और संचालन डॉ. निधीश यादव (प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश) ने समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित किया।

समारोह में पवन सिंह चौहान (उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य), प्रो. एम.एल.बी. भट्ट (डायरेक्टर, कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ), प्रो. राजेंद्र प्रसाद (पूर्व डायरेक्टर, पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली) समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों और सैकड़ों शोध छात्रों, प्रोफेसरों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम ने योग के क्षेत्र में भारत में हो रहे नवाचार और शोध की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox