नई दिल्ली/दिचाऊँ/उमा सक्सेना/- दिचाऊँ कलां की बीच वाली चौपाल पर हाल ही में आयोजित पंचायत ने गांववासियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश पैदा कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि परवेश साहिब सिंह (कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। पंचायत में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और क्षेत्र के विकास, एकता तथा सामाजिक विश्वास को मजबूत करने पर जोर दिया।


कार्यक्रम में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने मतदान से क्षेत्र में बदलाव और विकास चाहते हैं। पंचायत के दौरान किए गए विचार-विमर्श और बातचीत ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्थानीय जनता अब ऐसे नेतृत्व के साथ खड़ी है जो पारदर्शिता, सेवा और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देगा।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस माहौल में आने वाले चुनाव में रेखा इंदरजीत शोक़ीन को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना है। पंचायत आयोजकों ने सभी से अपील की कि 30 नवंबर को वोट डालते समय 2 नंबर पर कमल का बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के विकास और जनता की आवाज़ को मजबूती मिल सके।


इस आयोजन ने यह भी दिखा दिया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं के साथ जनता की सहभागिता से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है और समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान