मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं नई मिस यूनिवर्स 2025

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीता-महिलाओं से जुड़े सवाल पर दिया दमदार जवाब

थाईलैंड/उमा सक्सेना/-  थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता का शानदार समापन मैक्सिको की फातिमा बॉश की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ। दुनिया के कई देशों से आई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए फातिमा ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, मंच पर भावुक क्षण देखने को मिले। लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में सजी फातिमा खुशी से भर उठीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

पहली रनर-अप थाईलैंड, दूसरी रनर-अप वेनेजुएला की मॉडल
इस बार की प्रतियोगिता में टॉप 5 में पहुंचने वाली प्रतिभागियों में पहली रनर-अप थाईलैंड की प्रवीणर सिंह रहीं। वेनेजुएला की स्टीफिन अबासली दूसरी रनर-अप बनीं। वहीं, तीसरा स्थान फिलीपींस की अतीशा मनालो को मिला और चौथी रनर-अप कोत दिव्वार की प्रतिभागी रहीं।

भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 30 तक पहुंची, टॉप 12 में नहीं बना पाईं जगह
भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की मॉडल मनिका विश्वकर्मा ने किया। मनिका ने टॉप 30 तक का सफर सफलतापूर्वक तय किया, लेकिन टॉप 12 में अपनी जगह सुरक्षित नहीं कर सकीं। इस बार प्रतियोगिता में भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल जजों के पैनल में शामिल थीं।

विवादों के बावजूद फातिमा की जीत, थाईलैंड के निदेशक से टकराव बना चर्चा का विषय
फाइनल से पहले फातिमा बॉश विवादों में घिर गई थीं। 4 नवंबर को थाईलैंड के मिस यूनिवर्स डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल ने प्रोमोशनल वीडियो साझा न करने पर फातिमा को सार्वजनिक मंच पर फटकार लगा दी थी। इस घटना के बाद फातिमा ने विरोध में वॉकआउट किया, जिसके बाद कई प्रतिभागी भी उनके समर्थन में आ गईं। कुछ देर बाद फातिमा मंच पर लौटीं और निदेशक की टिप्पणी को अपमानजनक बताया।

25 वर्षीय फातिमा की कहानी—मैक्सिको से दुनिया के मंच तक का सफर
फातिमा बॉश फर्नांडिस का जन्म 19 मई 2000 को मैक्सिको के तेपा में हुआ था। 25 साल की उम्र में उन्होंने यह बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, चीन, प्यूर्टो रिको, ग्वाडेलोप और थाईलैंड सहित कई देशों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

महिलाओं पर पूछे गए सवाल का मिला बेहतरीन जवाब, सभी का दिल जीत लिया
फाइनल राउंड में फातिमा से पूछा गया—
“2025 में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं, और मिस यूनिवर्स बनने के बाद आप वैश्विक महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल कैसे तैयार करेंगी?”

फातिमा ने जवाब दिया—
“मैं अपनी आवाज़ और अपनी ताकत दुनिया की महिलाओं के लिए इस्तेमाल करूंगी। आज महिलाएं बदलाव की ताकत बन चुकी हैं। हम बोलती हैं, आगे बढ़ती हैं और इतिहास रचती हैं। सुरक्षा, समान अवसर और सम्मान को लेकर आज भी दुनिया में चुनौतियां हैं, लेकिन नई पीढ़ी अब चुप रहने वाली नहीं है। महिलाएं नेतृत्व में आगे आ रही हैं और उन बातों को बदल रही हैं जिनसे उन्हें हमेशा दूर रखा गया था।”

उनके इस प्रेरणादायक जवाब ने दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया और वे मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनने में सफल रहीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox