पंडवाला स्थित हंस नगर आश्रम में 125वीं जयंती पर हुआ भव्य आध्यात्मिक आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंडवाला कलां/पश्चिम दिल्ली/उमा सक्सेना/-     योगीराज परमसंत हंस महाराज की 125वीं जयंती के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा श्री हंस नगर आश्रम, पंडवाला कलां में दो दिवसीय “सद्भावना सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से हजारों श्रद्धालु एवं 17 राज्यों से आए संत-महात्माओं ने भाग लिया।

सतपाल महाराज ने बताया -हंस महाराज ने धर्म को सरल और जीवनोपयोगी बनाया
श्रद्धालुओं की विशाल सभा को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु और समाजसेवी सतपाल महाराज ने कहा कि “हंस महाराज लोगों को धर्मशास्त्रों के श्लोकों में उलझाने के बजाय आत्मज्ञान देकर धर्म के भेद और रहस्यों को उजागर करने का कार्य करते थे।”
उन्होंने बताया कि धर्म और कर्मकांड की जटिलताओं में फंसे लोगों को हंस जी महाराज ने आत्मज्ञान की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया और इसके प्रचार हेतु वे निरंतर भारत भ्रमण करते रहे।

शांति और सद्भाव की स्थापना के लिए आजीवन रहे समर्पित
सतपाल महाराज ने कहा कि हंस महाराज ने समाज में शांति, सद्भाव और मानव एकता के लिए असाधारण कार्य किए। उन्होंने स्मरण कराया कि सन 1960 में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “संसार बचाओ कार्यक्रम” के माध्यम से हंस महाराज ने विश्व के राष्ट्राध्यक्षों से निशस्त्रीकरण (Disarmament) का आह्वान किया था, जो उस समय एक ऐतिहासिक पहल थी।

सद्भावना सम्मेलन में उठा शांति और एकता का संदेश
सतपाल महाराज ने उपस्थित जनसमुदाय को प्रेरित करते हुए कहा कि “हमें  हंस  महाराज द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश और समाज में शांति का वातावरण स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।”
उन्होंने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति पूरे भारत में मानव धर्म का प्रचार-प्रसार कर रही है और सद्भावना एवं नैतिकता के अभियान को जन-जन तक पहुंचा रही है।

सांस्कृतिक प्रस्तुति “उठो हंसा” ने मोहा दर्शकों का मन
कार्यक्रम में रामनगर (उत्तराखंड) से आई “द ट्रायलॉग कंपनी” के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और उद्धव संवाद पर आधारित “उठो हंसा” नामक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। इस मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों से भरपूर तालियां बटोरीं।
आयोजन की भव्यता को देखते हुए 250 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा मंच तैयार किया गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश में दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वीडियो संदेश में सतपाल महाराज द्वारा समाज में शांति और सद्भाव फैलाने के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आध्यात्मिक जागृति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए श्रद्धालु
कार्यक्रम के दौरान एम्स और मेदांता अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच का लाभ उठाया।
मंच पर माता अमृता जी, श्री विभु जी महाराज, श्री सुयश जी महाराज सहित अन्य गणमान्य संतों का समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छों से स्वागत किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox