भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत के आसार नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत के आसार नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पूरी तरह से भीषण गर्मी की चपेट में आई हुई है। दिल्ली एनसीआर के लोगों को हल्की फूलकी बूंदाबांदी के बाद भी अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार भी नही दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल अगले सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव होने के संकेत नही नजर आ रहे हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में। मालूम हो कि कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया था। दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। दिल्ली के आस पास कई इलाकों में बारिश भी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान जताया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox