बिजनौर हत्या कांड : आधी रात को घर से निकली महिला, अगली सुबह मिला शव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिजनौर हत्या कांड : आधी रात को घर से निकली महिला, अगली सुबह मिला शव

बिजनौर/उमा सक्सेना/-    बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नहटौर के मोहल्ला तकियागढ़ी निवासी हिना परवीन (32) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की देर शाम हिना का शव बिजनौर कोतवाली मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पति और छह बच्चों को छोड़ गई थी पीछे
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12 बजे हिना अपने छह बच्चों और पति नजाकत को घर में सोता छोड़कर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में बैठकर कहीं चली गई थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। देर रात करीब एक बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पति नजाकत की नींद खुली। जब उसने पत्नी को घर में नहीं पाया तो परिजनों और मोहल्ले में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी में मिली झलक 
अगले दिन मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर यह स्पष्ट हुआ कि हिना देर रात एक सफेद ऑल्टो कार में बैठकर निकली थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर आई खबरों के बाद नजाकत ने नगीना पुलिस से संपर्क किया और शव की पहचान अपनी पत्नी हिना परवीन के रूप में की।

खेतों के पास झाड़ियों में पड़ा था शव
शुक्रवार देर शाम गांव जीतपुर पलड़ी के पास झाड़ियों में एक महिला का रक्तरंजित शव देखा गया। गांव के प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, सीओ डॉ. अंजनी चतुर्वेदी और नगीना पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मृतका के पति नजाकत ने माजिद अहमद उर्फ बंटी (निवासी मोहल्ला कस्साबान बिजनौर) और उसके साथी सुल्तान (निवासी बास्टा रोड चांदपुर) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि माजिद का हिना के घर पर आना-जाना रहता था, और उसी पहचान का फायदा उठाकर उसने हिना को अपने साथ ले जाकर हत्या कर दी।

मायके में रह रही थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार, हिना का निकाह करीब 12 साल पहले नगीना निवासी नजाकत से हुआ था। शादी के कुछ साल बाद ही हिना अपने पति और बच्चों के साथ मायके नहटौर में रहने लगी थी।

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने पति की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा

आखिर क्यों छोड़कर निकली थी हिना?
इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं — आखिर आधी रात को हिना घर से क्यों निकली? वह किससे मिलने जा रही थी? और किसने इतनी बेरहमी से उसकी जान ले ली? पुलिस इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox