पवन सिंह छोड़ें प्रचार, ज्योति ने खेसारी लाल से मांगी मदद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पवन सिंह छोड़ें प्रचार, ज्योति ने खेसारी लाल से मांगी मदद

मानसी शर्मा/- पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी हैं। चुनाव से पहले ज्योति घर-घर जाकर जनता से वोट मांग रही हैं। इस दौरान उन्हें पवन सिंह की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन वो उनके साथ नहीं हैं। इसलिए ज्योति ने खेसारी लाल से मदद मदद मांगी है। ज्योति से सवाल किया गया कि कि क्या इस चुनाव में पवन सिंह उनके साथ आएंगे, तो उन्होंने कहा कि देखिए मैं इस पर कुछ बोल नहीं सकती हूं, क्योंकि जो भी चीजें हैं मीडिया में हैं। तो इस पर मैं क्या बोलूं। जब उनसे मेरा कोई संपर्क ही नहीं है, तो इस पर मैं क्या जवाब दूं।
चुनाव प्रचार को लेकर बोली ज्योति

ज्योति से कहा गया कि आपने चुनाव में उनका प्रचार किया था। इस पर उन्होंने कहा कि हां मैंने उनका प्रचार किया था। लेकिन अभी मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं है, तो मुझे खुद नहीं पता कि वो मेरा साथ देंगे या नहीं देंगे। लेकिन उम्मीद करती हूं कि मैंने उनका साथ दिया था। वो भी मेरा साथ देंगे, लेकिन मैं अभी इस पर कुछ कह नहीं सकती।

खेसारी लाल से मांगी मदद

वहीं, कुछ दिन पहले खेसारी लाल ने ट्वीट किया था कि अगर ज्योति सिंह बुलाएंगी, तो हम आएंगे। ट्वीट पर बात करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि खेसारी भईया से फोन पर मेरी बात हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि भाभी आपको जहां मेरी जरूरत लगेगी, तो कहिएगा मैं आऊंगा। मैं खेसारी भइया से अनुरोध करूंगी कि एक दिन का समय निकालकर मेरे चुनाव प्रचार में जरूर शामिल हो। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox