दिल्ली: एकतरफा मोहब्बत में युवक ने की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 दिल्ली: एकतरफा मोहब्बत में युवक ने की हत्या

मानसी शर्मा/-  उत्तरपूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके में 20 साल की रिया नाम की लड़की को आकाश ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एक तरफा प्यार की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंदनगरी इलाके में रिया नाम की लड़की को 23 वर्षीय आकाश नाम के युवक ने चाकू से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार के चलते आकाश नाम के युवक ने रिया को चाकू से गोदकर मार डाला। जानकारी के अनुसा, आकाश आए दिन आते जाते रिया को परेशान करता था। रिया के घर के बगल में आकाश की नानी का घर था। आकाश का वहां अकसर आता जाता था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 10 बजे रिया अपने घर से समोसा खरीदने गई थी और वहीं पर आकाश घात लगाकर पहले से मौजूद था और जैसे ही रिया अपने घर से कुछ दूर स्कूल के पास जाती है। वैसे ही आकाश रिया को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार देता है और मौके से भाग गया है। वहीं बात अगर पुलिस की करें, तो पुलिस का कहना है की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox