
मानसी शर्मा/- त्योहार का सीजन आते ही कई लोग अपने घर जाने की तैयारी करने लगते हैं। ऐसे में दिवाली और छठ जैसे त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे की और से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम किए गए हैं। अब कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को भी होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, ताकि स्टेशन पर अव्यवस्था न हो। ट्रेन के प्रस्थान से लगभग 90 मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अब यात्रियों को टिकट जांच अधिकारी द्वारा टिकट दिखाने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी। रेलवे ने ऐसी ही व्यवस्था होली और पिछले साल की दिवाली पर भी की थी।
तैयार किया जा रहा होल्डिंग एरिया
रेलवे ने यात्रियों के अजमेरी गेट की ओर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया है। यहां कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन चलने से लगभग 90 मिनट पहले तक रोका जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फरवरी में हुई दुर्घटना के बाद स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया पहले से बनाया गया है, जबकि कन्फर्म टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। इसे 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
यात्रियों की सुरक्षा जरूरी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को पहले इसी अस्थायी क्षेत्र में रुकना होगा। उन्हें ट्रेन के चलने से 60 से 90 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने में आसानी होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कई प्रवेश द्वार खोले जाएंगे, जहां टिकट जांच के बाद ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमती दी जाएगी।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?