महिला टीम से भी हार जाएंगे ये…PAK क्रिकेट टीम पर भड़के शोएब अख्तर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला टीम से भी हार जाएंगे ये…PAK क्रिकेट टीम पर भड़के शोएब अख्तर

मानसी शर्मा/-    पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने अपनी ही टीम पर जमकर निशाना साधा है। हाल के खराब प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम इतनी कमजोर हो गई है कि आज की तारीख में महिला टीम भी उन्हें हरा सकती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में न तो स्थिरता है और न ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीतने का जोश दिखाई देता है। अख्तर की यह टिप्पणी हाल ही में एशिया कप 2025में भारत से लगातार तीन हार मिलने के बाद आई है, जिसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल है।
महिला टीम के प्रदर्शन से की तुलना

अख्तर ने पाकिस्तान महिला टीम के प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे उन्होंने आईसीसी महिला विश्व कप 2025में भारत से मुकाबला किया, भले ही हार गईं, लेकिन उन्होंने जुझारूपन दिखाया। उस मैच में भारत ने हरलीन देओल के 46रन और ऋचा घोष की 20गेंदों पर तेज़तर्रार 35रन की मदद से 248रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 159रन पर सिमट गई। भारत की क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट चटकाए। मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच टॉस के समय हाथ न मिलाने का वाकया भी चर्चा में रहा।

सलमान आगा समेत पूरी टीम पर निकाली भड़ास

शोएब अख्तर ने सलमान आगा जैसे खिलाड़ियों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि टीम में कोई भी खिलाड़ी अपनी भूमिका को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। उनका मानना है कि चयन नीति से लेकर खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और मानसिकता — सभी स्तरों पर व्यापक बदलाव की जरूरत है।

अगर नहीं बदले हालात, तो…

अख्तर की यह तीखी प्रतिक्रिया पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक चेतावनी की तरह है। उन्होंने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान ने अपनी क्रिकेटिंग रणनीति में बदलाव नहीं किया, तो पुरुष टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी पिछड़ जाएगी — यहां तक कि महिला टीम से भी। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और एक नई बहस को जन्म दे दिया है कि क्या वाकई पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव जरूरी है?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox