‘भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को पूरी तरह से रोक देना चाहिए’ पूर्व कप्तान ने लगाए ये संगीन आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को पूरी तरह से रोक देना चाहिए’ पूर्व कप्तान ने लगाए ये संगीन आरोप

मानसी शर्मा/-    इन दिनों भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी ज्यादा तनाव में चल रहे है। इसका असर खेल पर भी दिख रहा है। एशिया कप में पहले टीम इंडिया के खिलाडियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया। वहीं फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान नेता और एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। जिसको लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ। इसको लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने ICC पर कई गंभीर आरोप लगाए।
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर कहा कि ICC टूर्नामेंट के भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले सजाकर तय किए जा हैं ताकि इससे अर्थिक चुनौतियां खत्म हो सके। उनके मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को पूरी तरह से रोक देना चाहिए, क्योंकि खेब अब व्यापक तनाव और दुष्प्रचार का प्रतिनिधि हो गया है।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला तय होता है- आथर्टन  

आथर्टन के मुताबिक, साल 2013 के बाद ICC इवेंट के हर टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखा जाता है। जिसमें तीन 50-ओवर वर्ल्ड कप, पांच T20 वर्ल्ड कप और तीन चैम्पियिंस ट्रॉफी शामिल हैं। टूर्नामेंट किसी भी फ़ॉमेंट में खेला जा रहा हो भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो तय ही होता है।

एशिया कप 2025 की घटनाओं का किया ज्रिक

आपको बता दें कि एशिया कप 2025 के दौरान हुई घटना के बाद ‘द टाइम्स’ उन्होंने एक कॉलम लिखा जिसमें इन सभी घटनाओं का ज्रिक किया। जैसे टीम इंडिया ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया और एशियाई क्रिकेट काउंसिल के पाकिस्तानी प्रमुख मोहसिन नकवी ने विजेता ट्रॉफी को लेकर चले गए, क्योंकि टीम इंडिया ने इस ट्रॉफी को स्वीकार नहीं किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox