नई दिल्ली/द्वारका/के के सुलुजा/- उत्तरी जिले की अहाता किनारा पुलिस की टीम ने आटो चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है।
पुलिस ने तकनीक में माहिर और खुफिया सूत्रों की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
उसके अनुसार ये लोग आटो चुरा कर उप्र के शाहजहांपुर और बरेली के आटो डीलरों को बेच देते थे। इससे पहले चेसिस नंबर मिटा दिया करते थे।
बदमाशों के कब्जे से 7 ऑटो रिक्शा और एक स्कूटी बरामद की गई है। दिल्ली के विभिन्न थानों के मामले सुलझाने में पुलिस को मदद मिली है।
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को काफी मदद मिली।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
दिल्ली पुलिस ने बचाई युवक की जान!
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश!