बीएसएफ 25 बटालियन छावला कैंप में मनाया गया दशहरा उत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएफ 25 बटालियन छावला कैंप में मनाया गया दशहरा उत्सव

-कैंप के जवानों व बच्चों ने लिया भाग

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 25 बटालियन बीएसएफ में दशहरा उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाता है। 25 बटालियन के रिक्रूट्स एवं कैंपस के बच्चों के साथ एक ‘वानर सेना’ का गठन किया गया ताकि भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक प्रस्तुत किया जा सके।

बीएसएफ कैंपस के सभी परिवारों ने बावा के तत्वाधान में आयोजित दशहरे कें रंगारंग उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर 25 बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट संदीप कुमार खत्री ने सभी को दशहरे की बधाई दी।

25 बटालियन बीएसएफ के रिक्रूट्स एवं जवान बहुत ऊँचे ‘जोश’ में थे, जो उनके प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद किसी भी भविष्यगत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए उनकी तैयारी का प्रतीक है। 25 बटालियन बीएसएफ में दशहरा उत्सव हमें नकारात्मक आदतों पर विजय पाने और समाज में एकता एवं सकारात्मकता को प्रेरित करता है।

छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान राम के साथ-साथ रामायण के सभी पात्रों का जीवंत चरित्र प्रस्तूत किया। सभी ने बच्चों व जवानों के अभिनय की प्रशंसा की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox