“दुर्गा विसर्जन के दौरान क्यों डूब गए 13 युवक?”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“दुर्गा विसर्जन के दौरान क्यों डूब गए 13 युवक?”

-उटंगन नदी में डूबे 13 युवक, तीन के मिले शव; गांव में मातम -हादसे का दर्दनाक मंजर

आगरा/उमा सक्सेना/-  आगरा के खेरागढ़ इलाके में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव कुसियापुर डूगरवाला के 13 युवक विसर्जन के समय उटंगन नदी में डूब गए। प्रतिमा को आगे ले जाने के लिए सभी युवक आपस में हाथ पकड़कर पानी में उतर रहे थे। अचानक एक युवक का हाथ छूटने से सबका संतुलन बिगड़ गया और सभी गहरे पानी में चले गए।

तीन की मौत, एक को बचाया गया
ग्रामीणों की मदद से एक युवक विष्णु (20) को जिंदा बाहर निकाला गया, जिसकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस और ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बाद ओमपाल (25) और गगन (24) के शव बरामद हुए। देर रात एक अन्य किशोर मनोज का शव भी मिला। अब भी नौ युवकों का कोई पता नहीं है, जिनमें पांच नाबालिग शामिल हैं।

गांव में मचा कोहराम
गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, मातम पसर गया। दशहरा की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में कई गहरे गड्ढे हैं, जिनका किसी को अंदाजा नहीं था। युवक मूर्ति को बीच नदी तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। न तो पुलिसकर्मी समय पर मौजूद थे और न ही बचाव के उपकरण। ग्रामीणों का कहना था कि अगर एसडीआरएफ की टीम समय से पहुंच जाती तो कई जिंदगियां बच सकती थीं। नाराज ग्रामीणों ने जाम भी लगाया, जिसे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर दो घंटे बाद खुलवाया।

प्रशासन की सफाई और जांच
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर ड्यूटी तैनात थी, लेकिन युवक प्रतिमा को निर्धारित जगह से आगे ले गए, जहां पानी ज्यादा गहरा था और हादसा हो गया। फिलहाल गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी है।

त्योहार पर मातम
नवरात्रि के दौरान गांव कुसियापुर में 4 फुट की दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। 10 दिनों तक आस्था और उत्साह से पूजा-पाठ होता रहा। दशहरे के दिन विसर्जन के लिए पूरा गांव उमड़ा, लेकिन हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। अब हर घर से सिर्फ करुण क्रंदन सुनाई दे रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox