मानसी शर्मा /- देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
हादसे का विवरण
पुलिस के अनुसार घटना सुबह लगभग 5:30 बजे आउटर रिंग रोड के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर हुई। बाइक पर सवार तीन युवक (उम्र 12 से 28 वर्ष) फ्लाईओवर से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहिद (60), फैज (28) और हमजा (12) के रूप में की है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि कार चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन गति ज्यादा होने के कारण नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने जहांगीरपुरी थाने में बीएसएन की धारा 281/106(1) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस