अंबाला शहर में दो युवकों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला आरोपी फरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंबाला शहर में दो युवकों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला आरोपी फरार

मानसी शर्मा /- अंबाला शहर में देर रात आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में भयंकर झगड़ा हो गया, जो बाद में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोप है कि फॉर्च्यूनर कार में सवार बदमाशों ने दो युवकों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना DWS कॉलोनी, अंबाला शहर की है, जहां रहने वाले संजीव की कुछ पड़ोसियों से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद संजीव अपने एक साथी के साथ सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने गया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका — दूसरा पक्ष पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गया।

जैसे ही संजीव और उसका साथी अस्पताल से बाहर निकले, फॉर्च्यूनर सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया और अनाज मंडी के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गिरते ही फॉर्च्यूनर से तीन-चार बदमाश निकले और दोनों युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फॉर्च्यूनर कार किसकी है और उसमें सवार हमलावर कौन थे।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि मेडिकल कराने के बाद वे घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पीछा कर हमला किया गया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox