पाकिस्तान संभल जाए! ओमान का यह भारतीय बिगाड़ सकता है खेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान संभल जाए! ओमान का यह भारतीय बिगाड़ सकता है खेल

-क्रिकेट में उलटफेर का संकेत -इस खिलाड़ी की ताकत पर सबकी नजरें

एशिया कप 2025/सिमरन मोरया/-   एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला ओमान और पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा। पाकिस्तान की टीम भारत के साथ मैच से पहले ओमान के खिलाफ जीत के साथ अपना मोमेंटम बनाना चाहेगी। लेकिन, पाकिस्तान को ओमान के भारतीय मूल के खिलाड़ी जितेंद्र सिंह से सावधान रहना होगा। जितेंद्र सिंह ओमान के कप्तान भी हैं और अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। वह पाकिस्तान के लिए काल बन सकते हैं।

जतिंद्र सिंह पाकिस्तान के लिए खतरा
लुधियाना में जन्में 36 साल के जतिंद्र सिंह एशिया कप 2025 में ओमान की कप्तानी कर रहे हैं। जितेंद्र सिंह ने ओमान के लिए 2015 में टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 64 मुकाबले खेले हैं और 1399 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 में 8 अर्धशतक ठोके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 73 रन है।
जितेंद्र सिंह ने ओमान के लिए वनडे में 2019 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 61 वनडे मुकाबले में 4 शतक और 9 अर्धशतक के बूते 1704 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर नाबाद 118 रन है।

कब भारत से ओमान आए थे जितेंद्र सिंह?
बता दें कि जितेंद्र सिंह के पिता गुरमीत सिंह 1975 में काम के लिए ओमान शिफ्ट हो गए थे। वह रोयल ओमान पुलिस के लिए बतौर कारपेंटर काम कर रहे थे। इसके बाद जितेंद्र 2003 में अपनी मां और 3 भाई-बहन (कितने भाई या कितनी बहने हैं इसकी जानकारी नहीं है) के साथ ओमान आ गए थे। उन्होंने मस्कट के इंडियन स्कूल में पढ़ाई की है। जितेंद्र सिंह ने ओमान की अंडर 19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2007 एसीसी अंडर 19 एलीट क्लब में 5 मैच खेले थे। वह टूर्नामेंट में ओमान के लिए बतौर विकेटकीपर खेल रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox