
एशिया कप 2025/सिमरन मोरया/- एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला ओमान और पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा। पाकिस्तान की टीम भारत के साथ मैच से पहले ओमान के खिलाफ जीत के साथ अपना मोमेंटम बनाना चाहेगी। लेकिन, पाकिस्तान को ओमान के भारतीय मूल के खिलाड़ी जितेंद्र सिंह से सावधान रहना होगा। जितेंद्र सिंह ओमान के कप्तान भी हैं और अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। वह पाकिस्तान के लिए काल बन सकते हैं।
जतिंद्र सिंह पाकिस्तान के लिए खतरा
लुधियाना में जन्में 36 साल के जतिंद्र सिंह एशिया कप 2025 में ओमान की कप्तानी कर रहे हैं। जितेंद्र सिंह ने ओमान के लिए 2015 में टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 64 मुकाबले खेले हैं और 1399 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 में 8 अर्धशतक ठोके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 73 रन है।
जितेंद्र सिंह ने ओमान के लिए वनडे में 2019 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 61 वनडे मुकाबले में 4 शतक और 9 अर्धशतक के बूते 1704 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर नाबाद 118 रन है।
कब भारत से ओमान आए थे जितेंद्र सिंह?
बता दें कि जितेंद्र सिंह के पिता गुरमीत सिंह 1975 में काम के लिए ओमान शिफ्ट हो गए थे। वह रोयल ओमान पुलिस के लिए बतौर कारपेंटर काम कर रहे थे। इसके बाद जितेंद्र 2003 में अपनी मां और 3 भाई-बहन (कितने भाई या कितनी बहने हैं इसकी जानकारी नहीं है) के साथ ओमान आ गए थे। उन्होंने मस्कट के इंडियन स्कूल में पढ़ाई की है। जितेंद्र सिंह ने ओमान की अंडर 19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2007 एसीसी अंडर 19 एलीट क्लब में 5 मैच खेले थे। वह टूर्नामेंट में ओमान के लिए बतौर विकेटकीपर खेल रहे थे।





More Stories
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त