दिल्ली विश्वविद्यालय में गांवों के बच्चों को मिले सो फीसद आरक्षण पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली विश्वविद्यालय में गांवों के बच्चों को मिले सो फीसद आरक्षण पंचायत संघ

-निगम स्कूल भी सीएमश्री स्कूल की तर्ज पर गांवों में खुले। थान सिंह यादव

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली पंचायत संघ ने दिल्ली की मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग की है कि दिल्ली देहात,गांव,ग्रामीणों के बच्चों को दिल्ली विश्वविद्यालय व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में 100% आरक्षण के तहत प्रवेश दिया जाए।
इसी के साथ गांवों व देहात में सीएमश्री स्कूल ज्यादा खोले जाएं। और ऐसे ही सीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर नगर निगम स्कूलों को भी खोला जाए।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली का विस्तार गांवों से ही हुआ है, लेकिन आज भी गांव, ग्रामीण व किसानों तक शहरी सुविधाएँ पूरी तरह नहीं पहुँची हैं। न तो शिक्षा के लिए उचित माहौल मिला, न ही खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएँ। इसके बावजूद ग्रामीण परिवेश के बच्चे कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की यह माँग पूरी तरह न्यायोचित है कि दिल्ली के सभी ग्रामीण बच्चों को 12वीं की योग्यता के आधार पर सीधे उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिला दिया जाए। यह कदम न केवल ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेगा।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव का मानना है कि इससे गांव, ग्रामीण व किसानों के बच्चों-युवाओं का भविष्य मजबूत होगा और देश के विकास में उनका योगदान और भी सशक्त होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox