“जाफरपुर के 19 वर्षीय अंकुर यादव का निधन, नेत्रदान से दो लोगों को मिली दृष्टि”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“जाफरपुर के 19 वर्षीय अंकुर यादव का निधन, नेत्रदान से दो लोगों को मिली दृष्टि”

-दुर्घटना में हुई असमय मृत्यु

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कला गांव से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। गांव के 19 वर्षीय युवक अंकुर यादव, पुत्र श्री अशोक कुमार, का 2 सितम्बर 2025 को एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस असमय मृत्यु ने पूरे परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीण समुदाय को गहरे शोक में डाल दिया है।

परिवार और समाज में शोक की लहर
अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों के साथ-साथ गांवभर में शोक की लहर दौड़ गई। अंकुर की कम उम्र में हुई मृत्यु से हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीणों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान हो तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिले।

नेत्रदान से रोशन हुए दो जीवन
अंकुर यादव ने जीवन के अंतिम क्षणों में भी समाज को अमूल्य उपहार दिया। उनके परिवार ने उनका नेत्रदान कर दो नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि प्रदान की। इस पुनीत कार्य ने न केवल उनके नाम को अमर कर दिया बल्कि परिवार और पूरे गांव को गर्व से भर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अल्पायु में ही अंकुर ने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

“दान ही सच्चा धर्म” – गीता का संदेश
परिवारजनों ने गीता के श्लोक “दातव्यमिति यद्दानं दीयतेऽनुपकारिणे, देशकाले च पात्रे च तद्दानं सात्त्विकं स्मृतम” (गीता 17.20) का उल्लेख करते हुए कहा कि अंकुर का यह नेत्रदान वास्तव में सात्त्विक दान है, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों के जीवन को रोशन करता रहेगा।

समाजसेवी संस्थाओं ने व्यक्त किया शोक
इस दुःखद अवसर पर ओमप्रकाश यादव, सेवानिवृत्त उपनिदेशक (रक्षा मंत्रालय, DRDO) एवं शहीद राव तुला राम स्मारक समिति के पूर्व महासचिव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अंकुर ने अपने छोटे जीवनकाल में ही समाज के लिए एक बड़ी मिसाल कायम की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox