दिल्ली पुलिस ने मोबाइल टावर उपकरण चोरी रैकेट का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल टावर उपकरण चोरी रैकेट का भंडाफोड़

-30 आरआरयू बरामद

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हांगकांग और चीन में तस्करी होने वाले मोबाइल टावर उपकरणों (आरआरयू) की चोरी का बड़ा रैकेट पकड़ लिया है। यह कार्रवाई स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव की निगरानी और डीसीपी विक्रम सिंह की टीम के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने इस मामले में आफताब, समीर उर्फ मोहम्मद और जाहिद नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

30 आरआरयू बरामद, कई राज्यों से जुड़े तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी हुए 30 आरआरयू बरामद किए। जांच में सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय था। आरोपी मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी कर उन्हें बाहर भेजने की तैयारी में थे।

कार्गो रूट से होती थी तस्करी
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी चोरी किए गए आरआरयू और बीबीयू उपकरणों को पहले हांगकांग और फिर चीन भेजने के लिए कार्गो रूट का इस्तेमाल करते थे। पुलिस फिलहाल इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox