पटना की सड़कों पर दिखा तेजस्वी का डांस मूड!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पटना की सड़कों पर दिखा तेजस्वी का डांस मूड!

बिहार/सिमरन मोरया/- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पटना की एक सड़क पर कुछ युवाओं के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो को उनकी बड़ी बहन और आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने एक्स पर शेयर किया। इस डांस वीडियो में वो तेजस्वी के बिना सुधार न होई, गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बहन रोहिणी ने किया पोस्ट
रोहिणी आचार्य ने तीन और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो शेयर करते हुए रोहिणी ने लिखा है, बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं, युवा तेजस्वी की अगुवाई में बढ़ता बिहार चाहते हैं। युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद से उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है और एक नई ऊर्जा का संचार होता। युवा नेतृत्व, नई सोच के साथ ही आगे बढ़ेगा बिहार।

तेजस्वी ने युवा से किए ये वादे
वहीं एक वीडियो में तेजस्वी यादव कुछ युवाओं के साथ बैठे हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव भी बैठी हुई नजर आ रही हैं। तेजस्वी को युवाओं के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इसमें युवा तेजस्वी से बिहार की फिल्म सिटी के बारे में सवाल करते हैं। इसके जवाब में तेजस्वी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमने पॉलिसी बनाई थी, बाद में इन लोगों ने उसे इंप्लीमेंट किया।

उन्हें ये भी कहा कि हमने एजुकेशन पॉलिसी बनाई, आईटी पॉलिसी बनाई, टूरिज्म पॉलिसी बनाया। यहां कोई स्टूडियो नहीं है, लेकिन हम चाहते थे कि यहां रामोजी जैसा स्टूडियो बन जाए, लेकिन हमारी सरकार चली गई। इसके बाद चाचा जी पलटी मार गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox