महिला योजना में इन 18 कामों पर सरकार देगी ₹10,000

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला योजना में इन 18 कामों पर सरकार देगी ₹10,000

बिहार योजना/सिमरन मोरया/-  बिहार विधानसभा चुनावों से पहले बिहार में महिलाओं के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। उनके लिए एक नई योजना का ऐलान हो चुका है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना की पात्रता के अनुसार राज्य के प्रत्येक परिवार की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। बिहार सरकार की ओर से इसे लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई हैं।

दिशानिर्देशों के मुताबिक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार शुरू करने की इच्छुक महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। महिलाओं को काम शुरू करने के लिए राशि इन्हीं समूहों के माध्यम से ही दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन के फॉर्म का प्रारूप भी तय कर लिया गया है। महिलाओं को योजना के तहत इसी महीने से पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। यही नहीं इस योजना के तहत शुरू होने वाले कामों का 6 महीने तक आकलन किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकती है। महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव व शहरों में हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।

इन कामों के लिए मिलेंगे 10000 रुपये
बिहार सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पहले चरण के लिए कुछ कामों की लिस्ट तैयार की गई है। लिस्ट में 18 ऐसे काम बताए गए हैं, जिनके लिए योजना के अंतर्गत 10,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox