J & K: राजौरी में सेना का वाहन हादसे का शिकार, 5 सैनिक घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

J & K: राजौरी में सेना का वाहन हादसे का शिकार, 5 सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें भारतीय सेना का एक गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) सहित पांच सैनिक घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) यूनिट का गाड़ी गालूथी से बीजी की ओर जा रहा था।

कहां-कैसे हुआ ये हादसा?
जानकारी के अनुसार, जैसे ही सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल्स (49 RR) का यह वाहन मंजाकोट के पास पत्रारा इलाके में पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सेना की बचाव टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल सैनिकों को निकाला और इलाज के लिए मंजाकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया। जिसके बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजौरी के 150 जनरल अस्पताल (सैन्य अस्पताल) में रेफर किया गया। वहीं, सेना के अधिकारियों ने बताया कि घायल सैनिकों की स्थिति की निगरानी की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox