
क्रिकेट/सिमरन मोरया/- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का ऐलान कर दिया है। 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप अपना पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं, उन्होंने टीम के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने आखिरी बार USA और वेस्टइंडीज में हुए T20 वर्ल्ड कप में खेला था।
संन्यास का ऐलान करते हुए स्टार्क ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रहा है और है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हर टी20 मैच के हर लम्हे को प्यार करता हूं। उन्होंने कहा कि खास तौर पर 2021 के वर्ल्ड कप को। न सिर्फ इसलिए कि हमने इस वर्ल्ड कप जीता बल्कि हमारे साथ जो खिलाड़ी थे वे कमाल के थे। इस बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि टेस्ट क्रिकेट उनकी पहली प्राथमिकता है।
स्ट्रार्क का टी20 का सफर
मिशेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान वह 2021 में यूएई में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी थे। साथ ही स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। बता दें कि 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर चार विकेट, इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन है।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास