आरा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हंगामा, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हंगामा, 

-बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

बिहार/अनीशा चौहान/-  बिहार के आरा में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा राजनीतिक हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी के साथ राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। तीनों नेताओं का काफिला जब आरा के रमना रोड स्थित ग्रैंड होटल के पास से गुजर रहा था, तभी भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए जोरदार नारेबाज़ी की।

कांग्रेस पर लगे आरोप
जिला युवा अध्यक्ष विभु जैन और महामंत्री आदित्य सिंह के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी माफी मांगो” के नारे लगाए। उनका आरोप था कि कांग्रेस की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई, जो बेहद शर्मनाक है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगते, उनका विरोध इसी तरह जारी रहेगा।

राहुल गांधी ने रोका काफिला
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जब विरोध तेज हुआ तो राहुल गांधी ने अपना काफिला रुकवाया और कार्यकर्ताओं को अपने करीब बुलाकर उनसे बातचीत की। इसके बाद उन्होंने आरा में आयोजित सभा को संबोधित किया और कहा कि बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के नाम पर केंद्र की एनडीए सरकार, बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग “वोट चोरी” की साजिश रच रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox