वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप को राज ठाकरे का समर्थन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप को राज ठाकरे का समर्थन

-चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

अनीशा चौहान/-  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोपों का समर्थन किया है। पुणे में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में ठाकरे ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी का मुद्दा कोई नया नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस बारे में वे साल 2016-17 में ही चेतावनी दे चुके थे।

विपक्ष ने नहीं उठाया ठोस कदम
राज ठाकरे ने कहा कि उस समय उन्होंने सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उन्होंने विपक्ष से लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की थी, ताकि यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठ सके और दबाव बनाया जा सके। लेकिन विपक्ष पीछे हट गया। ठाकरे ने कहा – “आज राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन इसे बहुत पहले ही गंभीरता से लिया जाना चाहिए था।”

“वोट चोरी से कोई खुश नहीं”
MNS प्रमुख ने कहा कि 2014 से अब तक बनी सरकारें चुनावी गड़बड़ी का फायदा उठाकर सत्ता में आई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी को 132, एकनाथ शिंदे को 56 और अजित पवार को 42 सीटें मिलीं। इतने बड़े आंकड़े होने के बावजूद न जीतने वाले खुश थे और न हारने वाले, क्योंकि मामला वोटों की हेराफेरी से जुड़ा हुआ था।

कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि आने वाले चुनावों में ज्यादा सतर्क रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि वोटर लिस्ट पर गहराई से काम किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके।

चुनाव आयोग पर सवाल
राज ठाकरे ने हाल ही में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग ने राहुल गांधी से हलफनामा मांगा, जबकि वे विपक्ष के नेता हैं। इसी दौरान बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने भी 6 सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। ठाकरे ने कहा – “आज सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनाव में गड़बड़ी की बात कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग चुप है। पिछले 10-12 साल का पूरा सच सामने आ रहा है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox