
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गोलचा मौजूदा पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि एसबीके सिंह को 01 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
कौन हैं सतीश गोलचा?
सतीश गोलचा वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG Prisons) के पद पर कार्यरत थे। अपने करियर में उन्होंने दिल्ली पुलिस में डिप्टी कमिश्नर (DCP), जॉइंट कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान वे स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) की अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा, फरवरी 2022 से जून 2023 तक वे अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) भी रहे। अपने लंबे अनुभव और विभिन्न जिम्मेदारियों के कारण उन्हें एक सख्त और कुशल अधिकारी माना जाता है।
कौन हैं एसबीके सिंह?
एसबीके सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्व पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद 01 अगस्त 2025 को उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। हालांकि उनका कार्यकाल मात्र 21 दिनों का रहा, जो दिल्ली पुलिस के इतिहास में सबसे कम अवधि वाले कार्यकालों में गिना जाएगा।





More Stories
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल
दो दिन में दो बिजली कर्मचारियों की मौत, आखिर किसके भरोसे है उनकी जिंदगी? विभागीय व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर उठे सवाल
मोटरसाइकिल पर सजा रखी थी शराब की दुकान, दो युवक गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी जब्त
दिल्ली में 70 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ में गोकशी कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
कबीर बस्ती में घर से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार