नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना बिमारी का संक्रमण अब आम लोगों के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। यही नहीं यह बीमारी इन योद्धाओं की जान भी ले रही है। बीती रात दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई, जिसके बाद विभाग में यह संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मृत सब-इंस्पेक्टर सीलमपुरी के एसीपी के ड्राइवर के पद पर तैनात थे। 2 जून से उनका इलाज बेस अस्पातल में चल रहा था, जहां कल रात उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में दिल्ली पुलिस के 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। तीन जून को भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तैनात कांस्टेबल की कोरोना से मौत हो गई थी। मृतक कांस्टेबल के फेफड़ों में भी संक्रमण था जिसकी वजह से वो छह महीने से छुट्टी पर थे, वह फेफड़े की बीमारी का इलाज भी करा रहे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस के एक अन्य सब इंस्पेक्टर की भी कोरोना से मौत हो गई थी। वह सुल्तानपुरी में तैनात थे। 28 मई को उनका कोरोना टेस्ट हुआ और 29 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे जहां उनकी मौत हो गई। वहीं उनसे पहले एक एएसआई और कांस्टेबल की भी कोरोना से ही मौत हो गई थी।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे