सपा में जल्द घर वापसी कर सकते है शिवपाल सिंह यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सपा में जल्द घर वापसी कर सकते है शिवपाल सिंह यादव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने फिर से समाजवादी पार्टी में घर वापसी के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने एक पत्र लिखकर विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की याचिका वापस लेने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया है। हालांकि, ये पत्र 29 मई को लिखा गया था जो कि अब वायरल हो रहा है। इस पत्र के वायरल होने के आधार पर ही राजनीति गलियारों में यह चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है कि जल्द ही शिवपाल यादव सपा में घर वापसी करेंगे।
                           बता दें कि जैसे-जैसे यूपी के विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं यादव परिवार में एकता की अटकलें लगाई जा रही हैं। विधानसभा चुनाव 2017 के पहले परिवार में झगड़ा हुआ था जिस पर शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अलग पार्टी का ऐलान किया था। मुलायम परिवार में खटपट के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के रूप में दो केंद्र बन गए हैं। हालांकि बोलचाल न होने के बावजूद शिवपाल 2017 विधानसभा का चुनाव सपा के टिकट पर ही जसवंतनगर से लडे और निर्वाचित हुए थे। पर, बाद में अखिलेश से खटपट इतनी बढ़ी कि शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बना ली और पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी उतारे। जिसपर समाजवादी पार्टी ने 4 सितंबर 2019 को शिवपाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका दायर की थी। जिसे सपा ने बाद में वापस ले लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox