
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी में लोगों की बदहाली व आर्थिक व्यवस्था के पूरी तरह चैपट हो जाने को लेकर समाजवादी पार्टी ने सत्तासीन भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों ने प्रदेश को बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। हर तरफ अराजकता व बदहाली का माहौल बना हुआ है और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग परेशानी व हताशा में डूबा हुआ है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि अन्य प्रदेशों से आए श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। खुद उपराष्ट्रपति ने माना है कि गरीब, दिहाड़ी मजदूर, किसान और छोटे कारोबारी सभी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सरकार की गलत नीतियों के शिकार ये लोग सरकारी बेरुखी झेल रहे हैं। जनता के सुख-दुख से भाजपा का कोई मतलब नहीं है। वह तो बस सत्ता से ही वास्ता रखती है। श्रमिक और कारोबारी तंगहाली में आत्महत्याएं कर रहे हैं। व्यापार चैपट है। समाजवादी पार्टी वैश्विक महामारी के नियंत्रण के बाद भाजपा की कुनीतियों व जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा का इससे ज्यादा शर्मनाक प्रमाण और क्या होगा कि खोड़ा कॉलोनी की एक महिला नोएडा, गाजियाबाद के 8 अस्पतालों में प्रसव के लिए मारी-मारी फिरती रही, लेकिन उसे इलाज नहीं मिला। अंततरू एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई। सरकार दावा करती है कि कोरोना संक्रमितों के लिए उसने एक लाख बेड का इंतजाम कर रखा है तो आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड क्यों नहीं आरक्षित रखे है? भाजपा सरकार बताए कि उसने कितने अस्पताल बनाए हैं? सपा सरकार के कार्यकाल में बने अस्पतालों के बूते ही उसकी स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं। भाजपा राज में न तो अस्पतालों में सही इलाज हो रहा है और न ही दवाइयां मिल रही है। कोरोना योद्धाओं को भी सही किट नहीं मिल रही हैं।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल