
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सन्यास की अटकलों के बीच भारत की वन डे टीम के कप्तान व विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तरफ से जारी की गई नई रैंकिंग में हिटमैन ने एक स्थान की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, बाबर हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इसके फलस्वरूप वह तीसरे स्थान पर खिसक गए।

गिल की बादशाहत बरकरार
आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। वह पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, रोहित के 756 रेटिंग अंक हो गए हैं। शीर्ष पांच में गिल और रोहित के अलावा तीसरे भारतीय विराट कोहली हैं, जो चौथे पायदान पर हैं। उनके 736 रेटिंग अंक हैं। उल्लेखनीय है कि, भारतीय टीम अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

शीर्ष-15 में अय्यर और केएल
आईसीसी की तरफ से जारी की गई पुरुषों की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 15 में भारत के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। श्रेयस अय्यर आठवें स्थान पर हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 15वें स्थान पर हैं। रोहित और कोहली को आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे प्रारूप में खेलते देखा गया था। इसके बाद दोनों ने आईपीएल 2025 के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दोनों के अगस्त में मैदान पर वापसी की उम्मीद थी लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ इसी महीने होने वाली द्विपक्षीय सीरीज अगले साल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब रोहित और कोहली ने अभ्यास शुरू कर दिया है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत