मुंबई/अनीशा चौहान/- ‘सैयारा’ के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर महावतार नरसिम्हा का जलवा बरकरार है। रिलीज के दो हफ्तों बाद भी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म को हर धर्म और समुदाय के दर्शक पसंद कर रहे हैं। डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बताया कि फिल्म देखने वालों में मुस्लिम दर्शक भी शामिल हैं और उन्हें भी फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
डायरेक्टर ने जताई खुशी
एक इंटरव्यू में अश्विन कुमार ने कहा, “मेरी फिल्म को लोग बार-बार देखने आ रहे हैं, जिनमें मुस्लिम दर्शक भी हैं। कई लोग मेरे पास आकर कहते हैं कि इस फिल्म ने उनके विश्वास को और मजबूत किया है। मेरा मतलब यह नहीं है कि कोई अपना धर्म बदल ले, बल्कि यह कि हर कोई अपनी आस्था को समझे — चाहे वह भगवान में हो, ऊर्जा में या ब्रह्मांड में। यह फिल्म बस यही कहती है कि अपनी आस्था के आगे खुद को समर्पित कर दें।”
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
15 करोड़ रुपये के बजट में बनी महावतार नरसिम्हा ने रिलीज के 16 दिनों में 145.9 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि 17वें दिन यह आंकड़ा बढ़कर 162.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने ‘सैयारा’, ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।
25 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है और दर्शकों के बीच लगातार अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार