दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली-NCR में सोमवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही, जिसने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिनभर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

सड़कों पर जलभराव की स्थिति बारिश ने जहां एक ओर दिल्ली-NCR के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव ने नई परेशानियां खड़ी कर दीं। सोमवार रात करीब 12 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों जैसे कर्तव्यपथ, मोतीबाग, पटेलनगर, जाहांगीरपुरी, आरके पुरम, निज़ामुद्दीन और मिंटो रोड में सड़कों को तालाब में बदल दिया। नोएडा और गाज़ियाबाद में भी सूरजपुर और विजय नगर जैसे क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को जलभराव वाले मार्गों से बचने की सलाह दी है।

गाज़ियाबाद के NH-9 विजय नगर अंडरपास और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने यातायात को बाधित किया। कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोग जाम में फंस गए, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई।

मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। दिन में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि देर शाम के समय तेज बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। अनुमान के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox