दो हफ्तों बाद भी ‘महावतार नरसिम्हा’ की बॉक्स ऑफिस पर धमक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो हफ्तों बाद भी ‘महावतार नरसिम्हा’ की बॉक्स ऑफिस पर धमक

-162 करोड़ की कमाई के साथ बनी सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म

मुंबई/अनीशा चौहान/-  ‘सैयारा’ के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर महावतार नरसिम्हा का जलवा बरकरार है। रिलीज के दो हफ्तों बाद भी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म को हर धर्म और समुदाय के दर्शक पसंद कर रहे हैं। डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बताया कि फिल्म देखने वालों में मुस्लिम दर्शक भी शामिल हैं और उन्हें भी फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

डायरेक्टर ने जताई खुशी
एक इंटरव्यू में अश्विन कुमार ने कहा, “मेरी फिल्म को लोग बार-बार देखने आ रहे हैं, जिनमें मुस्लिम दर्शक भी हैं। कई लोग मेरे पास आकर कहते हैं कि इस फिल्म ने उनके विश्वास को और मजबूत किया है। मेरा मतलब यह नहीं है कि कोई अपना धर्म बदल ले, बल्कि यह कि हर कोई अपनी आस्था को समझे — चाहे वह भगवान में हो, ऊर्जा में या ब्रह्मांड में। यह फिल्म बस यही कहती है कि अपनी आस्था के आगे खुद को समर्पित कर दें।”

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
15 करोड़ रुपये के बजट में बनी महावतार नरसिम्हा ने रिलीज के 16 दिनों में 145.9 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि 17वें दिन यह आंकड़ा बढ़कर 162.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने ‘सैयारा’, ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।

25 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है और दर्शकों के बीच लगातार अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox