घर में ही घिरे ट्रंपः निक्की हेली ने सरकार को दी सलाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घर में ही घिरे ट्रंपः निक्की हेली ने सरकार को दी सलाह

-कहा-’भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए’,

वॉशिंगटन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर टैरिफ व जुर्माना लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब इस मुद्दे पर अपने ही देश में घिरते जा रहे हैं। अमेरिका की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं निक्की हेली ने अमेरिकी सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए।

निक्की हेली ने ट्रंप प्रशासन को दी नसीहत
निक्की हेली ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि, ’भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन चीन, जो एक विरोधी है और रूसी तथा ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, उसे 90 दिनों के लिए टैरिफ में ढील दी गई है। चीन को छूट न दें और भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ अपने रिश्ते खराब न करें।’ दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हेली, ट्रंप के पहले कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत थीं और अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं। निक्की हेली की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और उन्होंने घोषणा की थी कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ काफी हद तक बढ़ा देंगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत, रूस से तेल खरीद रहा है और रूस को यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में ईंधन देने का काम कर रहा है।

भारत ने किया था पलटवार
ट्रंप के भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी के बाद भारत ने भी सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ पर असामान्य रूप से तीखा पलटवार किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि ’भारत अपने उपभोक्ताओं के लिए सस्ती और स्थिर ऊर्जा मुहैया कराने के लिए रूस से तेल आयात करता है। जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे खुद रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। भारत की तरह उनका यह व्यापार उनकी कोई मजबूरी भी नहीं है। वास्तव में भारत ने रूस से तेल इसलिए आयात शुरू किया, क्योंकि संघर्ष के बाद पारंपरिक सप्लाई यूरोप की ओर मोड़ दी गई थी। उस समय अमेरिका ने खुद भारत को ऐसे आयात के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि दुनिया के तेल बाजार की स्थिरता बनी रह सके।’

ट्रंप का बयान- चीन से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं
ट्रंप ने एक साक्षात्कार में चीन और उसके नेता शी जिनपिंग से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ’हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। वे हमारा बहुत सम्मान करते हैं।’ ट्रंप ने आगे कहा कि अगर हम कोई समझौता करते हैं, तो संभवतः इस साल के अंत से पहले उनकी चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो उनकी मुलाकात नहीं होगी। ट्रंप ने आगे कहा कि चीन अमेरिका पर बहुत निर्भर है। उनके साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। मुझे लगता है कि हम एक अच्छा समझौता करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox