बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान: शिक्षक भर्ती में स्थानीयों को मिलेगी प्राथमिकता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान: शिक्षक भर्ती में स्थानीयों को मिलेगी प्राथमिकता

-TRE-4 से लागू होगा नया नियम, STET आयोजन के भी निर्देश

पटना/अनीशा चौहान/- बिहार में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने दूर हैं और इसी के साथ राज्य की राजनीति भी तेज़ होती जा रही है। जहां सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं।

फ्री बिजली, महिला आरक्षण, युवा आयोग का गठन और कर्मचारियों की मानदेय में बढ़ोतरी के बाद अब उन्होंने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब बिहार में होने वाली शिक्षक भर्तियों में राज्य के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सीएम ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर लिखा, “नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की गई है। अब शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (Domicile) को प्राथमिकता देने के लिए शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है।”

सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यह नियम आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया TRE-4 से ही लागू होगा। साथ ही उन्होंने TRE-5 की तैयारी से पहले STET (स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) के आयोजन के निर्देश भी दिए हैं।

क्या है TRE-4 और TRE-5?
TRE यानी Teacher Recruitment Examination। साल 2025 में TRE-4 परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें यह नया नियम लागू होगा। इसके बाद 2026 में TRE-5 का आयोजन होगा। इन परीक्षाओं के जरिए प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। नीतीश सरकार का यह कदम स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

अक्टूबर-नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव
बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों की घोषणा कर सकता है। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 122 सीटों की जरूरत होगी।

एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने
इस बार का चुनाव मुख्य रूप से एनडीए (भाजपा, जदयू, लोजपा-रामविलास, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा) और महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वामदल आदि) के बीच होने की संभावना है। इसके अलावा चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की जन सुराज और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी उतर चुकी हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने के आसार हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox