
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैस तो अपनी कार्यशैली को लेकर द्वारका जिला पुलिस हमेशा सुर्खियों में रही है। इसमें चाहे आम जनता की सहायता का मामला हो या फिर बुजुर्गों व महिलायों की मदद का द्वारका पुलिस हमेशा पूरी तत्परता से द्वारका पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाती आई है। अपराध के मामले में या फिर अपराधियों की धरपकड़ में भी द्वारका पुलिस किसी से पीछे नही रही है। जिसके लिए समय-समय पर द्वारका जिला पुलिस के कार्यों की आला अधिकारी प्रशंसा करते ही दिखाई देते है। ऐसा ही एक मामला जिसमें पुलिस की सूझबूझ व कार्यशैली को लेकर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने एक बार फिर द्वारका पुलिस की सराहना की हैं।

कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने इस बार द्वारका नार्थ पुलिस थाना के कर्मियों को द्वारका में एक पैट्रोल पंप लूटने के लिए आये यूपी के चार बदमाशों को भारी मात्रा में हथियारों सहित पकड़ने के चलते न केवल उनकी कार्य की प्रशंसा की है बल्कि उन्हे सम्मानित भी किया है। यह सम्मान उन्होने एक वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये दिया है। उनकी तरफ से द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने द्वारका नार्थ पुलिस की पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीसीपी ने बताया कि इस टीम में एसीपी राजेन्द्र सिंह व एसएचओ संजय कुंडु, एसआई वीर सिंह, हवलदार जितेन्द्र, कुलदीप, राजेन्द्र, विरेन्द्र तथा सिपाही राजु, प्रमोद, सुनील व रितेश ने सराहनीय काम किया था। जिला पुलिस ने उन्हे जिला कार्यालय में सम्मानित किया है।
यहां बता दे कि पुलिस ने नकुल चैहान पुत्र लज्जा राम, सोनू पुत्र हरिओम व इमरान पुत्र सेजाद खान तीनो निवासी गांव लेदरा पीएस बहादुरगढ़ जिला हापुड़ यूपी तथा चैथा आरोपी शिवम पुत्र आनन्द निवासी पसवाला पीएस बहादुरगढ़ जिला हापुड़ यूपी को समय रहते पकड़ कर क्षेत्र मे न केवल एक बड़ी वारदात पर विराम लगा दिया था बल्कि दूसरे राज्य के एक गैंग का भी सफाया कर दिया था। पुलिस ने चारो आरोपियों से पिस्टल व देसी कट्टे के साथ-साथ बटनदार चाकु तथा जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। पुलिस ने एक चोरी की कार भी बरामद की है। चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप