ऐम्स ऋषिकेश में ग्रीन कैंपस मुहिम का शुभारंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऐम्स ऋषिकेश में ग्रीन कैंपस मुहिम का शुभारंभ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोज रौतेला/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ऋषिकेश में कोरोना काल में शुरू की गई ग्रीन कैंपस की शानदार मुहिम का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत शनिवार को संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचकर सामाजिक दूरी बनाए रखने का संदेश दिया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में कोरोना काल में शुरू की गई ग्रीन कैंपस मुहिम के तहत संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचकर सामाजिक दूरी बनाए रखने का संदेश दिया। संस्थान के अंदर इस तरफ का पहल का स्वागत होना चाहिए . क्योँकि साइक्लिंग एक सन्देश देती है हर किसी को हेल्थ के दृष्टिकोण से सोचें समझें तो। एम्स प्रशासन ने संस्थान परिसर में आवागमन के लिए साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही है,जिससे एक से दूसरे व्यक्ति में उचित सामाजिक दूरी बनी रहे और हम कोविड19 के संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। इसके लिए संस्थान की ओर से फैकल्टी सदस्यों को 15 व सिक्योरिटी गार्ड को 5 साइकिलें उपलब्ध कराई हैं।

एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत शनिवार को अपने आवास से साइकिल से कार्यालय पहुंचे।


एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत शनिवार को अपने आवास से साइकिल से कार्यालय पहुंचे। इससे उन्होंने ग्रीन कैंपस मुहिम के तहत कोरोना काल में सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। निदेशक प्रो. रवि कांत ने संस्थान के अन्य फैकल्टी मेंबर्स को भी एम्स परिसर में साइकिल का उपयोग करने को कहा है,वजह यह है कि स्कूटर तथा कार की तरह इन साइकिलों में अन्य सवारी बिठाने की व्यवस्था नहीं है जिससे एक-दूसरे व्यक्ति में आपसी सामाजिक दूरी भी बनी रहेगी और इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रह सके। अपने संदेश में निदेशक एम्स ने बताया कि अति आवश्यक होने पर ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कैंपस में वाहन का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने अन्य फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ व स्टूडेंट्स से भी ग्रीन कैंपस मुहिम को सफल बनाने के लिए परिसर में साइकिल का उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की है। इसके अलावा संस्थान की ओर से फैकल्टी मेंबर्स के लिए 15 साइकिलें व परिसर में चक्रमण करने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स को भी कैंपस में भ्रमण के लिए साइकिल उपलब्ध कराई हैं,जिससे दूसरे लोगों को भी उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने का संदेश दिया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox