चमोली/- भारतीय सेना के लांस नायक सुरेंद्र सिंह के शहीद होने की दुखद सूचना से चमोली जनपद में शोक की लहर फैल गई है। गढ़वाल स्काउट, ज्योतिर्मठ में तैनात सुरेंद्र सिंह का अचानक तबीयत बिगड़ने से दुखद निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव वाण पहुंचा, जहां ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
शहीद सुरेंद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेना की टुकड़ी द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वाण गांव के इस वीर सपूत की शहादत पर पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। लोग उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को याद कर रहे हैं। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि सुरेंद्र सिंह बचपन से ही देशसेवा का जज्बा रखते थे और सेना में भर्ती होकर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया।
चमोली के जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। वहीं सेना की ओर से भी शहीद के परिवार को पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
शहीद सुरेंद्र सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर हर आंख नम थी और हर दिल गर्व से भरा हुआ।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार