मसूरी में बड़ा हादसा टला: बस स्टैंड के पास गिरा विशाल पेड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मसूरी में बड़ा हादसा टला: बस स्टैंड के पास गिरा विशाल पेड़

-कार और स्कूटी दबने से बाल-बाल बचे लोग

मसूरी/देहरादून/अनीशा चौहान/-  मसूरी के टिहरी बस स्टैंड के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक विशाल बांज का पेड़ अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में एक कार और एक स्कूटी आ गईं, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त इन वाहनों में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण वहां से कई स्कूली बच्चे और राहगीर गुजर रहे थे। लेकिन पेड़ गिरने से ठीक पहले वे लोग आगे निकल चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इसे ईश्वर की कृपा बताया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया गया और कुछ ही समय में सड़क को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया। वन दरोगा अभिषेक सजवाण ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और भारी था। हाल की बारिश और तेज हवा के कारण इसकी जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिससे वह गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि वन विभाग अब आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों की जांच कर रहा है ताकि समय रहते कमजोर और खतरनाक पेड़ों को हटाया जा सके।

स्थानीय निवासी दिगम्बर लाल ने बताया कि यदि यह पेड़ दो मिनट पहले गिरता, तो स्कूल जाते कई बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे दुकानों की लाइन है और यदि पेड़ थोड़ा सा भी इधर गिरा, तो कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ जातीं। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और कहा कि यह किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं कि किसी की जान नहीं गई।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में पुराने और बड़े पेड़ों के आसपास सतर्कता बरतें और किसी भी खतरे की आशंका पर तुरंत सूचना दें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox