आईएमए द्वारका 29 जून को समसपुर खालसा गांव में लगाएगी रक्तदान शिविर, ग्रामीण क्षेत्र में सेवा और जागरूकता का संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईएमए द्वारका 29 जून को समसपुर खालसा गांव में लगाएगी रक्तदान शिविर, ग्रामीण क्षेत्र में सेवा और जागरूकता का संदेश

नई दिल्ली/ सिमरन मोरया/- आईएमए द्वारका द्वारा समाज सेवा की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 29 जून को दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र समसपुर खालसा गांव में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की सक्रिय और समर्पित टीम इस बार शहर से निकलकर गांव की ओर रुख कर रही है, ताकि ग्रामीण समुदाय में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा का संदेश पहुंचाया जा सके।

इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि गांव के लोगों को आईएमए द्वारका के विजन और मिशन से जोड़ना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रेरित करना भी है। आईएमए द्वारका की अध्यक्ष डॉ. दीपमाला ने बताया कि, “हमने अब तक कई बार शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भाग लिया है। अब समय आ गया है कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करें।”

आईएमए द्वारका के सचिव डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि 29 जून को होने वाले इस रक्तदान शिविर में डॉक्टरों की अनुभवी टीम मौजूद रहेगी और यह शिविर सभी के लिए खुला रहेगा। इच्छुक व्यक्ति रक्तदान करके न केवल किसी की जान बचा सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं।

इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे –

डॉ. सतीश चंद्र यादव, सीएमओ, राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल, जाफरपुर

डॉ. जय ओम डागर

डॉ. भागवत राजपूत, एमडी (मनोचिकित्सा)

डॉ. अवनीश भार्गव, विशेष डीडीयू अस्पताल

आईएमए द्वारका की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में एक अनुकरणीय कदम है, जो स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में शहरी-ग्रामीण खाई को कम करने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास है।

आप भी 29 जून को रक्तदान कर इस नेक कार्य का हिस्सा बनें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox